राजधानी में डॉक्टर की पिटाई, हज़ार से ज्यादा डॉक्टर गए हड़ताल पर !

एक बार फिर से देश की राजधानी दिल्ली में डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना सामने आयी है जिसके बाद करीब एक हज़ार डॉक्टर आपतकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। बीते दिनों पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के हाथ मार पीट और हाथापई की घटना ने देश के सभी राज्यों को प्रभावित किया था जिसके बाद दिल्ली के एम्स सहित अन्य राज्यों में भी डॉक्टरों ने हड़ताल किया था। इस बार मामला डॉक्टर के साथ हुई मार पीट की घटना कहीं और की नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली के मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज की है।

दिल्ली के आधा दर्जन से अधिक अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर

जानकारी के लिए बता दें कि कल बीती रात दिल्ली के मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज में एक मरीज के परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के साथ मारपीट की जिसके बाद से यहाँ के डॉक्टर अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए हड़ताल पर चले गए हैं। बता दें कि रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने इस बात का दावा किया है कि बीती रात मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रहे एक मेडिकल के छात्र के साथ मरीज के परिजनों ने मार पीट की जिसके बाद यहाँ के सभी डॉक्टर्स ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष साकेत जैन ने बताया की बीते कुछ दिनों में इस तरह की और भी घटनाएं सामने आई है और इसी को देखते हुए तमाम डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।

डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड में सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है

बीते दिनों पश्चिम बंगाल में मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों के साथ मार पीट की थी जिसके बाद कोलकाता सहित देश के अन्य हिस्सों के डॉक्टर्स भी हड़ताल पर चले गए थे। अब एक बार फिर से दिल्ली के मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज में इस तरह की घटना हुई है जिसके बाद यहाँ के रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल हैं। यहाँ के डॉक्टर्स की मांग है की सरकार उनकी सुरक्षा के मद्देनजर खासतौर से इमरजेंसी वार्ड में सुरक्षा के लिए पुख़्ता इंतजाम करें। डॉक्टरों की सुरक्षा को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड के लिए मार्शल्स बहाल करने की मांग की गयी है। बहरहाल सरकार इस मांग को पूरा करती है या नहीं ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल डॉक्टर्स की हड़ताल के बाद मरीजों का बुरा हाल है।

जानकारी के लिए बता दें कि मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज में हड़ताल के बाद यहाँ के डॉक्टर्स तो हड़ताल पर गए ही हैं साथ ही कुछ अन्य अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स भी मांग पूरी होने तक हड़ताल चले गए हैं

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.