शरणार्थियों को लेकर यूरोप वासियों को दलाई लामा की चेतावनी

तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा ने यूरोप के देशों को मुस्लिम शरणार्थियों को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर आप्रवासियों को यूरोप से अपने-अपने देशों में नहीं भेजा गया तो यूरोप मुस्लिम या अफ्रीकी बन सकता है। दलाई लामा ने अपने एक इंटरव्यू में ये बात कही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो शरणार्थी यूरोप आ गए हैं, उन्हें लौटने से पहले उनके कौशल का विकास होना चाहिए।

शरणार्थियों की होनी चाहिए एक सीमित संख्या

84 वर्षीय लामा ने कहा कि यूरोप उन लोगों को शरण देने के लिए बाध्य था, जिन्हें मदद की जरूरत थी, लेकिन उन्हें अपने घर वापस आ जाना चाहिए। इस इंटरव्यू में जब दलाई लामा से यह पूछा गया कि जो लोग उनके गोद लिए हुए देशों में रहना चाहते हैं, उनका क्या होना चाहिए? तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए ‘शरणार्थियों की एक सीमित संख्या ठीक है। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो पूरा यूरोप अंत में मुस्लिम और अफ्रीकी देश बन जाएगा।’

यूरोप की कुल आबादी में से 4.4 फीसदी गैर-यूरोपीय

यूरोपीय संघ के आंकड़े ये बताते हैं कि यूरोप की 512 करोड़ की आबादी में से 4.4 प्रतिशत गैर-यूरोपीय नागरिक हैं। आंकड़ों के तहत 2017 में गैर-यूरोपीय देशों से तकरीबन 2.4 करोड़ प्रवासियों ने यूरोपीय संघ के देशों में रहने या फिर शरण लेने के लिए आए हैं। सीरिया में हुए ग्रह युद्ध के चलते हज़ारों मुस्लिम शरणार्थी यूरोप के देशों में शरण लेने को मजबूर हुए थे।

दुनियाभर में करीब 70 करोड़ शरणार्थियों की संख्या का अनुमान है। ख़ुद दलाई लामा भारत में शरणार्थी बनकर रह रहे हैं। वे 1959 से भारत में शरणार्थी के रूप में आए थे और भारत सरकार ने उन्हें हिमाचल में स्थित धर्मशाला में जगह दी थी।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.