चमकी बुखार का लीची से संबंध महज़ अफ़वाह, हरकत में केन्द्र सरकार

बिहार में जानलेवा चमकी बुखार का संबंध लीची से होना महज़ एक अफवाह है। इस संबंध में राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र ने विस्तृत बयान जारी कर इसके सुरक्षित होने का दावा किया है। हालाँकि खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने वैज्ञानिकों के साथ एक बैठक कर इसके बारे में रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले लीची को लेकर ये ख़बर मीडिया में आ रही थी कि लीची खाने से बिहार में सैकड़ों बच्चों की मौत हो गई। इससे लीची की खेती से जुड़े हज़ारों किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

लीची खाने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित, कृषि वैज्ञानिकों का दावा

कृषि वैज्ञानिकों का दावा है कि लीची पोषक तत्वों से भरपूर फल है। यह फल खाने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। दरअसल, लीची के सबसे ज्यादा बागान बिहार के पांच छह जिलों में फैला हुआ है। ख़ासकर मुजफ्फरपुर में लीची की खेती व्यापक रूप में की जाती है। इसके अलावा भी देश के अन्य दूसरे राज्यों जैसे पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु व उत्तराखंड में लीची की खेती की जाती है। बिहार की शाही लीची को पिछले वर्ष ही भौगोलिक संकेतक का दर्जा मिला था।

चमकी बुखार से जुड़ाव होने पर किसानों को हुआ भारी नुकसान

चमकी बुखार को जब लीची से जोड़ा गया तो लीची की खेती से जुड़े सैंकड़ों किसानों को भारी नुकसान हुआ। लेकिन अब ये ख़बर उनके लिए राहत भरी ज़रुर हो सकती है। आपको बता दें कि लीची उत्पादन में भारत, चीन के बाद दुनिया का दूसरा देश बड़ा देश है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *