इस तरह से यमराज की बहन ने सबसे पहले मनाया था भाई दूज

बहन और भाई के बीच के अटूट रिश्ते को समर्पित भाई दूज का त्यौहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। क्षेत्रीय भाषा के अनुसार इस त्यौहार को भैया दूज, यम द्वितीया और भाई टीका आदि के नाम से जाना जाता है। आज हम इस ख़बर के माध्यम से भाई दूज मनाने की प्रथा शुरु कैसे हुई इस बारे में जानेंगे। क्योंकि इस पर्व का संबंध मृत्यु के देव यमराज से जड़ा हुआ है।

भैया दूज पर बहनें अपने भाईयों की लंबी आयु की करती हैं कामना

इस मौके पर बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करती है। आज के दिन यमराज की पूजा होती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार सबसे पहले इस त्यौहार की शुरुआत यमराज की बहन यमुना ने कुछ इस प्रकार से की थी।

आज के दिन यमराज गए थे अपनी बहन यमुना के घर

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भाई दूज के दिन ही यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे, इसके बाद से ही भाई दूज या यम द्वितीया की परंपरा की शुरुआत हुई। सूर्य पुत्र यम और यमी भाई-बहन थे। यमुना के अनेकों बार बुलाने पर एक दिन यमराज यमुना के घर पहुंचे। इस मौके पर यमुना ने यमराज को भोजन कराया और तिलक कर उनके खुशहाल जीवन की कामना की।

ये भी पढें : इस नियम विधि से मनाएँ भाई दूज का पर्व  

यमुना ने यमराज से माँगा था यह वचन

इसके बाद जब यमराज ने बहन यमुना से वरदान मांगने को कहा, तो यमुना ने कहा कि, आप हर वर्ष इस दिन में मेरे घर आया करो और इस दिन जो भी बहन अपने भाई का तिलक करेगी उसे तुम्हारा भय नहीं होगा। बहन यमुना के वचन सुनकर यमराज अति प्रसन्न हुए और उन्हें आशीष प्रदान किया। इसी दिन से भाई दूज पर्व की शुरुआत हुई। 

आज के दिन है यमुना नदी में स्नान का महत्व

इस दिन यमुना नदी में स्नान का बड़ा महत्व है क्योंकि कहा जाता है कि भाई दूज के मौके पर जो भाई-बहन यमुना नदी में स्नान करते हैं उन्हें पुण्य की प्राप्ति होती है। उनके सारे पाप और कष्ट नदी के पानी से धुल जाते हैं। 

पड़ोसी देश नेपाल में इस प्रकार से मनाया जाता है भाई दूज

नेपाल में भाई दूज का त्यौहार भाई तिहार के नाम से व्यापक रूप में मनाया जाता है। तिहार का मतलब तिलक या टीका होता है। इसके अलावा भाई दूज को भाई टीका के नाम से भी मनाया जाता है। नेपाल में इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर सात रंग से बना तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी आयु व सुख, समृद्धि की कामना करती हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.