अहोई अष्टमी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, ज़रूर मिलेगा संतान सुख !

वर्ष 2019 में अहोई अष्टमी का व्रत सोमवार, 21  अक्टूबर को रखा जाना है। अहोई अष्टमी का व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और मंगल कामना के लिए करती हैं। जिस दौरान मां अहोई देवी का विधिवत व्रत कर उनकी पूजा-अर्चना करती हैं, ताकि अहोई माता उनकी संतान को हर अनहोनी से बचाती रहें। 

हिन्दू पंचांग के अनुसार अहोई का व्रत करवा चौथ के बाद ही किया जाता है। इस दौरान जहाँ माताएं अपनी संतान के अच्छे जीवन की कामना के लिए व्रत करती हैं। तो वहीं नि:संतान महिलाएं भी संतान सुख की प्राप्ति हेतु अहोई अष्टमी का व्रत श्रद्धाभाव से करती हैं। ऐसे में इस व्रत के समय कुछ उपाय व टोटके भी किये जाते हैं। इसलिए आज हम अपने इस लेख में आपको आपकी राशि अनुसार उन कारगर उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप भी संतान सुख की प्राप्ति कर सकते हैं। तो जानिए अपनी राशि के अनुसार आपको कैसे अहोई अष्टमी मनानी चाहिए….

जानें कौन थी भगवान शिव की बहन?

अहोई अष्टमी पर राशि के अनुसार सरल उपाय

अहोई अष्टमी मेष राशि के उपाय 

मेष राशि की वो महिलाएं जो अभी तक नि:संतान है, उन्हें इस अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को लाल पुष्प और भात अर्पित करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आपको अवश्य ही पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी। 

अहोई अष्टमी वृषभ राशि के उपाय 

अहोई अष्टमी के दिन वृषभ राशि की महिलाओं द्वारा अहोई माता को सूजी के हलवे का भोग लगाना शुभ माना गया है। माना जाता है कि ऐसा करने से आपको संतान सुख की आवश्यक ही प्राप्ति होगी। 

अहोई अष्टमी पूजा के नियम व्रत कथा 

अहोई अष्टमी मिथुन राशि के उपाय 

मिथुन राशि की महिलाएं जो अभी तक संतान सुख से वंचिक है, वो अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता के साथ भगवान गणेश का विधिवत पूजन करके उन्हें बिल्वपत्र अर्पित करें। आपको ये उपाय लगातार 45 दिन तक करना होगा, जिसके बाद आपको निश्चित ही संतान सुख की प्राप्ति होगी। 

पढ़ें: ऑफिस में कर रहे हैं दिवाली पूजा, तो खास ध्यान रखें इन बातों का !

अहोई अष्टमी कर्क राशि के उपाय

कर्क राशि की महिलाओं को अहोई अष्टमी के दिन चांदी के नौ मोती लेकर उसकी माला बनाकर अहोई माता को अर्पित करनी चाहिए। मान्यता अनुसार ऐसा करने से आपको निश्चित ही संतान सुख की प्राप्ति होगी।

अहोई अष्टमी सिंह राशि के उपाय 

सिंह राशि की महिलाओं को अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को केवल और केवल पूरी और मीठे पुए का भोग लगाकर उसे प्रसाद स्वरूप गरीब बच्चों में बाँटना चाहिए। माना गया है कि ऐसा करने से आपको निश्चित ही संतान सुख मिलेगा।

अहोेई अष्टमी कन्या राशि के उपाय 

कन्या राशि की महिलाओं को अहोई अष्टमी के दिन भगवान गणेश को मुख्य रूप से दूर्वा अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने के बाद आपको मां गौरी का सिंघाड़े से पूजन  करना होगा। माना जाता है कि ऐसा करने से आपको जल्द ही एक अच्छी और योग्य संतान की प्राप्ति होगी।

 जानें एक ऐसे मंदिर के बारे में, जहाँ महिला पुजारी कराती हैं पूजा !

अहोई अष्टमी तुला राशि के उपाय 

अहोई अष्टमी के दिन तुला राशि की महिलाओं को अहोई माता को केवल सफेद फूलों की माला ही अर्पित करनी चाहिए। ऐसे में अगर आप यह उपाय करती हैं तो आपका घर जल्द ही बच्चें की किलकारियों से गूंज उठेगा। 

अहोई अष्टमी वृश्चिक राशि के उपाय 

इस राशि की महिलाओं को अहोई अष्टमी के दिन मां गौरी को सारा श्रृंगार का सामान भेट करना चाहिए। इस दौरान आपको लगातार माता से संतान सुख की प्राप्ति के लिए प्रार्थना भी करनी चाहिए।ऐसा करने से जल्द ही मां का आर्शीवाद आपको मिलेगा और आप संतान सुख का आनंद उठा पाएंगे।  

“पचमठा मंदिर” जहाँ दिन में 3 बार रंग बदलती है माँ लक्ष्मी की प्रतिमा !

अहोई अष्टमी धनु राशि के उपाय

धनु राशि की महिलाओं को इस दिन विशेष रूप से अहोई माता को पीले फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको माता के आशीर्वाद के रूप में एक अच्छी संतान की प्राप्ति होगी।

अहोई अष्टमी मकर राशि के उपाय 

मकर राशि की स्त्रियां अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को मीठे पुओं का भोग लगाएँ। ऐसा करने से आपको अवश्य ही एक सुंदर सी संतान प्राप्त होगी। 

पढ़ें: जानें दुनिया भर में प्रसिद्ध “इस्कॉन” मंदिर से जुड़ी इन रोचक तथ्यों को !

अहोई अष्टमी कुंभ राशि के उपाय 

कुंभ राशि की महिलाओं को अहोई माता का विधिवत पूजन कर शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाकर उसकी परिक्रमा करनी चाहिए। इससे आपकी संतान को तरक्की मिलेगी और साथ ही जो महिला अभी तक संतान सुख से वंचित थी उसे भी संतान की प्राप्ति होगी।

अहोई अष्टमी मीन राशि के उपाय

मीन राशि की महिलाओं को अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को मुख्य रूप से चंदन का तिलक से उनका पूजन कर संतान सुख के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। माना गया है कि ऐसा करने से आपको जल्द ही संतान सुख मिलेगा।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.