राशिफल 14 जुलाई: किन राशियों के लिए रहेगा आज का दिन शुभ और अशुभ!

यहाँ पढ़ें आज का राशिफल और जानें आज का दिन आपके लिए किस तरह रहेगा ख़ास। क्या आज मिलेंगे शुभ परिणाम या फिर सामना होगा कुछ परेशानियों से। साथ ही बताएँगे सभी 12 राशि वालों के लिए आज का शुभ रंग। ये राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है, आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। आइये जानते हैं इसका प्रभाव विभिन्न राशि के जातकों पर किस प्रकार से पड़ेगा।

मेष राशि

आज सेहत से जुड़ी समस्याएं आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। आर्थिक रूप से कोई पुराना मित्र आज आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर पर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपका कोई सहकर्मी आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी का स्नेह और प्यार मिलेगा।

शुभ रंग: पारदर्शी और गुलाबी

वृषभ राशि

आज सामाजिक जीवन में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ सकता है। आर्थिक तंगी से उभरने में आज आपके माता-पिता आपकी मदद कर सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन आपके लिए निराशापूर्ण साबित हो सकता है। व्यापार के संबंध में आज आपका लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की तरफ से आपको कोई ख़ुशख़बरी सुनने को मिल सकती है

शुभ रंग:  हरा और फिरोज़ी

मिथुन राशि

वक़्त के साथ-साथ आज आपने हालातों का सामना अच्छी तरह से करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक जीवन के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ख़ुशनुमा है। सामाजिक स्तर पर आज आप किसी कार्यकर्म का हिस्सा बन सकते हैं। प्रेम जीवन में अपने प्रिय से दूर होने की वजह से आज आप उदास रह सकते हैं। नए शादी शुदा जोड़ों के लिए आज दिन अच्छा बीत सकता है, आप वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठा पाने में सफल रहेंगे।

शुभ रंग: भूरा और सलेटी

कर्क राशि

आज ऑफिस से छूटने के बाद आपका वक़्त रचनात्मक कामों को करने में बीत सकता है। आर्थिक रूप से देखें तो आज के दिन आपको शेयर बाजार में निवेश करने से लाभ मिल सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के संपन्न होने की संभावना है। प्रेमियों के लिए आज का दिन निराशाजनक बीत सकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर आज आपको थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे का दखल परेशानी की वजह बन सकता है।

शुभ रंग: क्रीम और सफेद

सिंह राशि

आज किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव को अनदेखा करना आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा का इस्तेमाल कर वाहवाही लूट सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत रहने के लिए आज खर्चों पर काबू रखें। किसी अपने के दूर जाने की वजह से मन उदास रहेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाये रखने के लिए जीवनसाथी को भरपूर समय दें।

शुभ रंग: हरा और फिरोज़ी

कन्या राशि

आज ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जिसमें आपका मन लगता हो। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा बीत सकता है। किसी अनजान स्रोत से धन लाभ के योग बन रह रहे हैं। प्यार के मामले में आज निराशा आपके हाथ लग सकती है। कार्यक्षेत्र में आज अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आज छोटी-मोटी तकरार हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा और सलेटी

तुला राशि

सेहत के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं तो उससे आज आपको आराम मिलेगा। वहीं आर्थिक पक्ष भी आज के दिन बढ़िया दिखाई दे रहा है। ग्रह नक्षत्र इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं आज आपके पास कहीं से धन आ सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन दोनों के मधुर रहने के योग हैं।

शुभ रंग: पारदर्शी और गुलाबी

वृश्चिक राशि

आज आपको अपने आर्थिक पक्ष पर ध्यान देना होगा। दिखावे के लिए धन का ख़र्च नामसमझी भरा कदम हो सकता है। पारिवारिक पक्ष आज मजबूत दिखाई दे रहा है। घर वालों के साथ बैठकर कोई योजना बनाई जा सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी तरह की अनबन होने की संभावना है। लिहाज़ा थोड़ा संभलकर चलेंगे तो परेशानियाँ नहीं आएंगी।

शुभ रंग: काला और नीला

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। ग्रह नक्षत्र की स्थिति आपके अनुकूल है लिहाज़ा आपको विविध क्षेत्रों में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आज आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। वहीं परिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण दिखाी देगा। साथ ही आज आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत है। वैवाहिक जीवन में पार्टनर आज आपका दिन बना सकता है।

शुभ रंग: हरा और फिरोज़ी

मकर राशि

आज ग्रह नक्षत्र की स्थिति आपके अनुकूल नहीं है। लिहाज़ा आज के दिन थोड़ा संभलकर चलें। अपनी सेहत का ध्यान रखें और किसी से उलझने की कोशिश न करें। आज के दिन आर्थिक लेनदेन के समय कोई भी लापरवाही न बरतें। प्रेम जीवन में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल की कमी से तनाव पैदा हो सकता है।

शुभ रंग: हरा और फिरोज़ी

कुंभ  राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज ग्रह नक्षत्र शुभ संकेत दे रहे हैं। लिहाज़ा आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। ख़ासकर आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं। शेयर बाज़ार में निवेश से मुनाफ़ा होगा। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। इसलिए प्रेम और वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ हसीन पल बिताने का अच्छा मौक़ा मिल सकता है।

शुभ रंग: केसरिया और पीला

मीन राशि

आज के दिन आपका आत्म-विश्वास आपकी बहुत मदद करने वाला है। इसकी मदद से आप न केवल व्यावसायिक जीवन में, बल्कि निजी जीवन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आपका मन शांत रहेगा और आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी की मदद से आप अपना कोई रुका हुआ कार्य पूरा कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से भी मुनाफा प्राप्त होगा।

शुभ रंग: लाल और मैरून

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *