वार्षिक राशिफल 2020: जानें कैसा रहने वाला है हर राशि के लिए नया साल।

हमारे इस वार्षिक राशिफल से जानें अपने व्यवसाय, नौकरी, धन, स्वास्थ्य, शिक्षा और पारिवारिक जीवन से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी वर्ष 2020 की भविष्यवाणियां। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आने वाला नया साल आपकी आर्थिक स्थिति के लिए कैसी रहेगा? या आर्थिक स्थिति के मामलों में आपको कहा करना होगा निवेश? तो आप ये सब कुछ हमारे इस राशिफल के द्वारा जान सकते हैं। तो चलिए अब डालते है एक नजर, सभी बारह राशि के जातकों के जीवन पर। 

आने वाले नए साल का जानें अपनी कुंडली अनुसार हाल – वार्षिक कुंडली 2020

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। जानें अपनी चंद्र राशि

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए वर्ष 2020 कई अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। खासतौर से बिज़नेस और करियर से जुड़े लोगों को अपने करियर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप हर कार्य को बेहद आसानी से करते नजर आएँगे। आपको कार्यक्षेत्र पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।  साथ ही आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत के अनुसार आपको अच्छा पद दे सकते हैं। आर्थिक जीवन के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए समय बेहतरीन रहने वाला है, हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं प्रेम जीवन की बात करें तो प्रेम में पड़े जातकों को मिश्रित परिणाम मिलने वाले हैं। साथ ही विवाहित जातकों को अपने जीवन साथी का साथ मिलेगा।

उपाय: आप मंगल के शुभ और सकारात्मक प्रभावों को पाने तथा चर्म और लीवर से संबंधित रोगों से बचने के लिए अनंत मूल की जड़ भी धारण कर सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों को वर्ष 2020 में कई प्रकार की चुनौतियों से दो चार होना पड़ सकता है। कैरियर के दृष्टिकोण से आपके लिए समय बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा, क्योंकि शनि की दशा आपकी राशि में आपको प्रगति तक पहुंचाने का काम करेगी। आप कार्यक्षेत्र पर अच्छा पद प्राप्त करेंगे। स्थानांतरण करने का सोच रहे जातकों की नौकरी में बदलाव आने की संभावना रहेगी। आर्थिक जीवन के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल नजर आ रहा है। धन की हानि होने की संभावना अधिक रहेगी, इसलिए अपने धन का सही इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। छात्रों के लिए वर्ष अच्छा रहेगा। आपको अच्छे फल परीक्षा में प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन थोड़ा अनुकूल कम रहने की संभावना है। प्रेम में पड़े जातकों की बात करें तो प्रेम जीवन में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। वहीं वैवाहिक जातकों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। 

उपाय: इस वर्ष शुक्रवार के दिन 11 वर्ष से छोटी कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई, चावल की खीर, मिश्री या फिर बताशे खिलायें और उनके पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लें तथा नियमित रूप से गौ माता को आंटे का पेड़ा खिलायें।

मिथुन राशि

वर्ष 2020 मिथुन राशि के जातकों के जीवन में ख़ुशियाँ और चुनौतियाँ दोनों ही लेकर आने वाला है। अलग-अलग ग्रहों का गोचर आपकी राशि के भावों में अलग-अलग प्रभाव डालेगा। करिए आपका सामान्य रहने की संभावना है। आप जिस भी कार्य को मेहनत से करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। इसलिए मेहनत को गति और रफ्तार दोनों देते रहे। आर्थिक जीवन में आपको कोई भी निर्णय लेते समय कुछ परेशानियां आ सकती हैं। भौतिक संपत्ति भी प्राप्त होने की आपके लिए अच्छी संभावना इस वर्ष बनती दिखाई दे रही है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष सामान्य ही रहेगा। वही पारिवारिक जीवन में आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। प्रेम में पड़े जातकों की अगर बात करें तो प्रेम जीवन के लिए समय बेहद अनुकूल रहने वाला है। वहीं वैवाहिक जीवन में दांपत्य जातकों को कई प्रकार के उतार-चढ़ाव से दो-चार होना पड़ सकता है।

उपाय: इस वर्ष आपको किसी धार्मिक स्थल की सीढ़ियां और वहां के रास्ते पर साफ सफाई का कार्य करना चाहिए तथा प्रत्येक बृहस्पतिवार तथा शनिवार को पीपल वृक्ष को जल चढ़ा कर उसकी पूजा करनी चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2020 मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। जहां आपको ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव से परेशानी आएँगी, वहीं कुछ ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव के कारण आपकी तरक्की होने के आसार नजर आ रहे हैं। करियर के लिए समय बेहद शुभ रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक जीवन में परिणाम आपको मिश्रित प्राप्त होंगे। किसी भी बड़े लेन-देन को करने से पहले आपके लिए ठीक से सोच विचार करना जरूरी होगा।  विद्यार्थियों के लिए यह समय अधिक मेहनत करने वाला रहने वाले सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको परिवार का साथ मिलने में कुछ परेशानियां आएँगी। प्रेम में पड़े जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। वहीं वैवाहिक जातकों को इस वर्ष मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे।

उपाय: आप को इस वर्ष-पर्यंत शनिवार के दिन छाया पात्र का दान करना चाहिए। 

वैवाहिक जीवन में आ रही हर समस्या का पाएँ समाधान: प्रश्न पूछें

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2020 मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। करियर में जहां आपको अनुकूल फल प्राप्त होंगे वहीं आर्थिक जीवन में कई प्रकार के उतार-चढ़ाव से दो-चार होना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपके पद-पोजीशन में वृद्धि होगी। यदि आप अभी तक बेरोज़गार थे तो आपको कोई शुभ समाचार अवश्य प्राप्त होने की उम्मीद है। वहीं धन से जुड़े हर मामले में आपको बेहद सतर्कता से चलने की जरूरत होगी, अन्यथा कोई बड़ा हानि होने की संभावना है। जिससे आपकी आर्थिक तंगी तक की संभावना बन सकती है। छात्रों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। वही पारिवारिक जीवन में आपको घर वालों की नाराज़गी का शिकार होना पड़ सकता है। प्रेमी जातकों के जीवन में इस पर कई तरह के बदलाव आने वाले हैं। वही शादीशुदा लोगों के जीवन में कुछ परेशानी आने की संभावना रहेगी। 

उपाय: आप प्रतिदिन सूर्य उदय से पूर्व उठें और नग्न आंखों से उगते हुए लाल रंग के सूर्य के दर्शन करें।

कन्या राशि

कन्या राशिफल 2020 के अनुसार कन्या राशि के जातकों को इस वर्ष कई मिश्रित परिणाम मिलने की उम्मीद है। यह वर्ष पुराने वर्ष से थोड़ा बेहतर लेकिन उम्मीद से थोड़ा कम बेहतर साबित होगा। करियर के क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे, और आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिसके चलते आप जिस भी कार्य को करना चाहेंगे उसे समय से पहले ही पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा साथ ही धन का आगमन होने की आपके जीवन में अधिक संभावना रहेगी। शिक्षा के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। छात्रों को अपने अध्यापकों की मदद मिलेगी जिसके मदद से वो अच्छे परिणाम पाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन के लिए भी समय अच्छा देखा जा सकता है। अगर प्रेमी जातकों की बात करें तो उनके लिए यह वर्ष की शुरुआत में थोड़ा तनावपूर्ण लेकिन धीरे-धीरे स्थितियाँ सामान्य रहने की संभावना है। 

उपाय: गौ माता को हरा चारा अथवा हरी सब्ज़ियाँ खिलाएं और उनकी पीठ पर 3 बार हाथ फेरें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को वर्ष 2020 में अच्छा धन लाभ होने की संभावना रहेगी। करियर में आप प्रगति करेंगे जिसका प्रभाव आपको भविष्य में मिलेगा। आपका ट्रांसफर होने की भी अधिक संभावना है। यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो वर्ष के मध्य में आपके लिए समय अच्छा रहेगा। आर्थिक जीवन के लिए समय पहले से बेहतर रहने वाला है। आप शेयर बाजार, तथा नए व्यवसाय में निवेश कर सकते हैं। नया घर या वाहन खरीदने का भी इस समय आप प्लान करते नजर आएँगे। शिक्षा के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको कई प्रकार की चुनौतियों से दो चार होना पड़ सकता है। प्रेमी जातकों के लिए यह वर्ष कई बदलाव लेकर आ रहा है। वही वैवाहिक जीवन में आपको परिणाम थोड़े कमजोर मिलेंगे। 

उपाय: आप ग़रीबों की यथासंभव सहायता करें और शनिवार के दिन मंदिर जाकर काले चने बाँटें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों को वर्ष 2020 में भाग्य का साथ मिलेगा। आप किसी अच्छी यात्रा पर जाने का प्लान करेंगे, जिस दौरान आपको बहुत सारे बदलाव अपने अंदर महसूस होंगे। करियर के लिए वर्ष सामान्य ही रहेगा। आप यदि तबादले का सोच रहे थे तो अभी आपको इसके लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। आर्थिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा और आप धन संचय कर पाने में सफल होंगे, जिसका लाभ आपको आगे चलकर बेहतर स्थिति में प्राप्त होगा। शिक्षा से जुड़े लोगों को इस वर्ष अधिक फल पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता। वहीं पारिवारिक जीवन की अगर बात करें तो उसके लिए समय ठीक ठाक रहने की उम्मीद है। लांकि बीच-बीच में आपका घरवालों से किसी बात को लेकर तनाव रहेगा को भी अधिक संभावना होगी। प्रेमी जातकों को जीवन में अधिक प्रेम की अनुभूति होगी। 

उपाय: इस वर्ष आपको नियमित रूप से एक देसी घी का दिया जलाकर भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए। 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को इस वर्ष मिश्रित परिणाम मिलेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आप हर चीज में पहले से बेहतर करते नजर आएँगे। करिए और पेशेवर जीवन में भी आप पहले से काफी अच्छा कर पाने में सक्षम होंगे। व्यापारियों को भी धन की प्राप्ति होगी तथा उन्हें भी नई रणनीति पर काम करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक जीवन में समय थोड़ा अधिक परिश्रम कराएगा, लेकिन आपके प्रयासों के बाद आपको धन प्राप्त होगा। छात्रों के लिए समय मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। वही पारिवारिक जीवन के लिए समय बेहद अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन की अगर बात करें तो आपको अपने प्रियतम के साथ किसी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। लेकिन वैवाहिक जीवन में आपके और जीवन साथी के रिश्ते में मधुरता आएगी। 

धनु: किसी धार्मिक स्थान पर सुबह-सुबह जाकर साफ सफाई का कार्य करें। चीटियों और मछलियों को कुछ खाने को डालें।

पढ़ें: 2020 के लिए एस्ट्रोसेज की महाकवरेज! 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष 2020 बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि आपको इस वर्ष कई ऐसे निर्णय लेने पड़ सकते हैं जिसके चलते आपको दूसरों की नाराज़गी का सामना करना पड़ेगा। इस वक्त लोग आपके विरुद्ध खड़े नजर आएँगे। करियर में भी आपको मिश्रित परिणाम मिलने वाले हैं। नौकरी की तलाश में लगे जातकों को जनवरी के बाद एक स्थाई नौकरी मिलने की संभावना है। जो लोग अभी तक बेरोज़गार थे उन्हें भी वर्ष के मध्य के बाद परिणाम अपने पक्ष में आते नजर आएंगे। आर्थिक जीवन के लिए समय अच्छा नहीं देखा जा रहा है। आपको धन हानि होने की संभावना रहेगी इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने से बचें। शिक्षा से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। वही पारिवारिक जीवन भी आपका सामान्य रहने की उम्मीद है। प्रेम में पड़े जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा और वैवाहिक जातकों को अपने जीवन में स्थित अनुकूल दिखाई दे रही है।

उपाय: इस वर्ष आपको नियमित रूप से भगवान शनिदेव की आराधना करनी चाहिए और पीपल के वृक्ष को बृहस्पतिवार और शनिवार को जल देना चाहिए। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को वर्ष 2020 में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। जहां आपको ग्रहों की शुभ स्थिति से अच्छे फल प्राप्त होंगे वहीं कई क्रूर ग्रहों के चलते आपको धन हानि होने की संभावना रहेगी। करियर में आपको कई प्रकार के उतार-चढ़ाव आएँगे। इस दौरान आप कुछ भी कर पाने में सक्षम रहेंगे। आप जिस भी कार्य को करेंगे उसे पूरा नहीं कर पाएंगे। आर्थिक जीवन में भी यह समय थोड़ा अच्छा कम दिखाई दे रहा है। हालांकि पहले समय के मुकाबले आपको यह समय भी सामान्य ही नजर आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय प्रतिकूल रहेगा और आपको पहले से अधिक मेहनत करनी होगी। पारिवारिक जीवन में आपको घरवालों की किसी बात का बुरा लग सकता है। साथ ही आपको किसी कारणवश उनसे दूर जाना पड़ेगा। प्रेमियों के लिए समय अच्छा नहीं देखा जा सकता। इस समय किसी भी तरह के विवाद में ना पड़े अन्यथा आपके रिश्ते के लिए अच्छा नहीं होगा। वैवाहिक जीवन आपका बेहतर रहेगा।

उपाय: माँ महालक्ष्मी के किसी भी मंत्र का जाप करना चाहिए। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को वर्ष 2020 में बहुत से उतार-चढ़ाव से दो चार होना पड़ सकता है। आपके जीवन में धन की प्राप्ति होगी, लेकिन उतनी तेजी से आपका धन खर्च भी होगा जिससे आर्थिक तंगी हो सकती है। कैरियर के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। आपके हर कार्य की सराहना होगी। हर कोई आपकी मेहनत को देख आपसे आकर्षित दिखाई देगा। आर्थिक जीवन साल के अंत में बेहतर स्थिति में पहुँचेगा। शिक्षा से जुड़े जातकों को इस समय अपनी मेहनत का फल मिलेगा वहीं पारिवारिक जीवन में आपको उतार-चढ़ाव की स्थिति महसूस होगी। प्रेमी जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। वहीं विवाहित जातकों के लिए भी समय पहले से बेहतर नजर आ रहा है।

उपाय: भूरे रंग की गाय को गुड़ तथा आटा खिलाना चाहिए।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.