150 साल बाद पड़ रहा है ख़ास चंद्र ग्रहण, जानें क्या प्रभाव पड़ेगा आप पर

आज यानि 31 जनवरी 2018 को साल का सबसे पहला और दुर्लभ चन्द्र ग्रहण लगने जा रहा। जी हाँ यह ग्रहण लगभग 150 साल बाद लगने जा रहा है। बता दे की यह ग्रहण शाम 5:18 मिनट रात 8:4 मिनट तक रहेगा लेकिन सुबह 8:18 मिनट से ही इसका सूतक लग चूका है। इसलिए ध्यान रहे की आप अपने खाने में तुलसी का पता पहले ही डाल लें।

इस बार यह ग्रहण इसलिए भी ख़ास है क्योंकि यह काल सर्प योग में लग रहा है इसलिए कई राशियों के लिए यह अशुभ संकेत है।

इस लेख के माध्यम से हम आपको इस सूतक काल में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताएंगे और किस राशि पर इसका कैसा प्रभाव पड़ने वाला है।

1.वैसे तो बच्चे बुजुर्ग और रोगियों के लिए सूतक काल नहीं माना जाता है लेकिन फिर भी हो सके तो बाहर न ही जाए।

  1. देवी देवताओं की मूर्ति को स्पर्श न करें और न ही उनके दर्शन करें क्योंकि यह अशुभ माना जाता है।
  1. सूतक काल सुभह 8: 18 मिनट से शुरू हो गया है और रात 8:42 मिनट तक रहेगा इसलिए इस दौरान भूल कर भी कोई शुभ कार्य न करें वर्ना आपको भारी नुकसान हो सकता है।
  1. चन्द्र ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाएं खास तौर पर सावधानी बरतें और भूल कर भी बाहर न निकले।
  1. सूतक काल में खाना पीना, पकाना यह नाखून कांटना आदि कार्य अशुभ माना जाता है किन्तु बच्चे बूढ़े यह प्रेग्नेंट महिलाएं भोजन पानी का सेवन कर सकते है।
  1. सूतक काल के समय अचार, मुरब्बा, दूध, दही और अन्य खाद पदार्थों में तुलसी पत्र डाल देने से वह खराब नहीं होते हैं।
  1. कुंवारी लड़कियों को खासकर इस ग्रहण के दौरान सावधानी बरतनी होगी। ग्रहण के दौरान या बाद में चन्द्रमा न देखें वार्ना विवाह में कई बाधाएं आ सकती है।
  1. ग्रहण खत्म होने के बाद अपने पूरे घर की सफाई करें अथवा नहा धोकर अपनी राशि के मुताबिक गरीबों को अनाज, कपडा या अन्य चीज़ों का दान करें।

राशियों पर इस चन्द्र ग्रहण का प्रभाव

मेष: यह ग्रहण मेष राशि वालों के लिए शुभ है।आपको व्यर्थ की चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।

वृष: इस राशि के जातक के जीवन में यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन: मिथुन राशि वाले सावधान रहें आप पर इसका बुरा असर होगा। आपको शारीरिक क्षति हो सकती है।

कर्क: इस राशि वालों के लिए भी यह ग्रहण अशुभ है ।आपके खिलाफ लोग शाजिश रच सकते हैं।

सिंह: इस राशि वालों को व्यापार में हानि हो सकती है।

कन्या: इस राशि वालों को धनलाभ होगा।

तुला: इस राशि के जातक को खुशखबरी मिलेगी।

वृष्चिक:  यह राशि वालें वाद विवाद से बचें आपको अपमान सहना पड़ सकता है।

धनु: एक्सीडेंट या कोई शारीरिक कष्ट होने की संभावना है।

मकर: इस राशि वाली महिलाएं ख़ास तौर पर सावधान रहे आपको सबसे ज्यादा परेशानी होगी।

कुंभ:  यह चंद्रग्रहण कुंभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ है।

मीन: इस राशि वालों की मानसिक चिंता बढ़ेगी ।

आज माघ पूर्णिमा भी है। शास्त्रों के अनुसार माघ पूर्णिमा का दिन दान पुण्य और पूजन के लिए बहुत ही खास माना गया है। इस दिन किए गए दान पुण्य से मोक्ष का द्वार खुलता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.